विश्व हिंदू परिषद खेतड़ी द्वारा रामनवमी पर भगवा रैली का आयोजन
विश्व हिंदू परिषद खेतड़ी द्वारा रामनवमी पर भगवा रैली का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कस्बे में रविवार को खेतडी के मुछों वाले रामजी के एतिहासिक बडे मंदिर से रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदु परिषद खेतडी के द्वारा जय श्रीराम की उदघोष के साथ निकाली गई भगवा रैली। स्वामी हरिहरानंद महाराज के सानिध्य मे पुजारी शिम्भुदयाल शर्मा ने भगवान राम का पुजन करवाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक सिंह शेखावत थे।
इस अवसर पर पार्षद लिलाधर सैनी, ज्योती भारद्वाज, गजेन्द्र जलन्द्रा, कालीचरण गुप्ता, सुरेश शर्मा, निखिल शर्मा, सत्यनारायण भार्गव, डॉ सोमदत्त भगत, आशीष तवंर, सुधीर गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर अशोक सिंह शेखावत ने अपने सम्बोधन मे नव वर्ष के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने नई पीढ़ी को धार्मिक विचारधाराओं से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार ने बताया की खेतडी मे भगवान राम का ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर खेतडी राज घराने के द्वारा बनाया गया था। हर वर्ष राम मंदिर से भगवा रैली निकाली जाती है।
इस अवसर पर कैलाश स्वामी, अमरचन्द शर्मा, रामवतार वर्मा, नवीन कुमार, कैलाश शर्मा, अशोक कुमार, जितेन्द्र सोनी, राधेकान्तक शर्मा, गजानंद कुमावत, प्रमोद कुमावत, चन्द्रशेखर अग्रवाल, पवन शर्मा, राहुल सैनी विशम्भर दयाल शर्मा, करण सिंह आदि मौजुद रहे।