[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू श्री रामनवमी के अवसर पर आयोजित ‌शोभा यात्रा रैली का मुस्लिम बंधुओं ने पुष्प वर्षा एवं जलसेवा कर किया स्वागत एवं अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू श्री रामनवमी के अवसर पर आयोजित ‌शोभा यात्रा रैली का मुस्लिम बंधुओं ने पुष्प वर्षा एवं जलसेवा कर किया स्वागत एवं अभिनंदन

शहर में गूंजे जय श्री राम के नारे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरु : श्री रामनवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित ‌ शोभा यात्रा रैली ‌ ‌ मैं झांकियों के साथ रथों पर साधु- संत भी शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा इंद्रमणि पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई ‌ जय श्री राम के घौस के साथ ही पूरे शहर को राम मय ‌ बनाते हुए नई सड़क पर ‌ जब रैली पहुंची तो मुस्लिम समुदाय ने बड़ी गरम जोशी के साथ पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया जिसमें समाजसेवी मोहम्मद हारून गोरी के नेतृत्व में मुस्लिम बंधुओं की ओर से पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण व शीतल पेयजल पिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा चूरू में सांप्रदायिक सद्भाव एवं सांप्रदायिक सोहार्द एवं भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया ।

इस अवसर पर मोहम्मद हारून गौरी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली पठान, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, सोयल खान डीके, आवेश खान, मोहम्मद रफीक चोहान, ‌अशोक शर्मा, ‌दिनेश कोशिश, अली मोहम्मद, अब्दुल रहमान, मोहम्मद इस्माइल भाटी, जाकीर गोरी, साजिद ग़ौरी, मोहम्मद रफीक, जाफर लुहार, अज्जू लुहार, अल्ताफ रंगरेज, शाहिल खान, शब्बीर अहमद खान, आदिल गौरी, आसिफ गौरी, सोयल गौरी, फारूक खोखर सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधु उपस्थित रहे।

इसी क्रम में राम नवी शोभायात्रा का नई सड़क पर ‌ आठ नंबर स्कूल के पास कांग्रेस जन व मुस्लिमों ने भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। समाज सेवी कॉम कजियाना सदर संजय भाटी ने साथियों के साथ शोभायात्रा के लिए फूरूटी ,जल पानी की शानदार व्यवस्था की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, अंजुमन अल शबाब जिला अध्यक्ष जमील चौहान, नारायण बालन, धर्मेंद्र बुडानिया पार्षद विमल शर्मा, आरिफ़ पीतीसर, जाकिर झारियावाला, पार्षद अली मोहम्मद भाटी, सलीम गोरी पार्षद, इस्माइल भाटी पार्षद, आरिफ़ रिसालदार, नुमान अहमद, समीउल्लाह, युगेश ढाका, आदि ने शोभा यात्रा एवं युवा सांसद राहुल कस्वा, सभापति पायल सेनी का भी स्वागत किया ।

इससे पहले ‌ पेट्रोल पंप के सामने पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने रामनवमी जुलूस पर फूल बरसाकर जुलूस व साधु संतों का जलपान कराकर स्वागत किया, इस अवसर पर मनोज महन सरिया एडवोकेट, मुकेश महन सरिया, राघव महनसरिया, मोहन ट्रेलर, लक्ष्मणराम मेहरा ,परमेश्वर लाल गढ़वाल, ललित मेघवाल, शाहिद,‌ आदि ने रामनवमी पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शास्त्री मार्केट दरग़ाह ‌ नूर नबी के आगे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ‌ जिला अध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया‌ ओर ‌ शीतल जल की बोतल वितरित की गई इसमें हाजी शरीफ सोलंकी, आदिल खान, बाबू ट्रेलर,‌ अमजद तुगलक, आदि उपस्थित रहे। मुख्य बाजार में शोभायात्रा का भव्य गेट लगाकर पुष्प वर्षा कर सर्व समाज ने अभिनंदन किया पूरे शहर में भाईचारा और सौहार्द गंगा जमुना तहजीब देखने को मिली।‌ पुलिस प्रशासन बड़े ही मुस्तेदी के साथ व्यवस्था बनाए हुए। चाक- चौबंद रहा। जिला कलेक्टर ने शहर में जगह-जगह प्वाइंटों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हुए थे। शोभा यात्रा शांति के साथ ‌ संपन्न हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin