[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा : जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नवलगढ़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा : जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नवलगढ़

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा : जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नवलगढ़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : भगवान श्री राम के जन्मोत्सव व रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई, जिसमें हजारों भक्तों ने सहभागिता की और धार्मिक उल्लास के साथ इस पवित्र त्योहार का जश्न मनाया। शोभायात्रा रामदेवरा चौक से प्रारंभ होकर नानसा गेट, मुख्य बाजार, बावड़ी गेट, नया बाजार होते हुए फिर से रामदेवरा चौक पर संपन्न हुई, जहां महाआरती के साथ शोभायात्रा का विसर्जन किया गया।

मुख्य आकर्षण और सहभागी:

शोभायात्रा का नेतृत्व विधायक विक्रम सिंह जाखल, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, भाजपा नेता राजेश कटेवा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र फूलवाला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस दौरान रामकुमार सिंह शेखावत, मेजर डीपी शर्मा, समाजसेवी कैलाश चोटिया, बलदेव सैनी, मुरली मनोहर चौबदार, शिवरतन मुरारका, गोविंद गुरु, असलम, धर्मेंद्र पारीक, धीरेंद्र पारीक, भूपेश, भैरू सिंह, विकास टांक, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। हर मोड़ पर भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में शीतल जल और कोल्ड ड्रिंक वितरित कर शोभायात्रा की रौनक बढ़ाई गई।

अनूठी झांकी और सांस्कृतिक रंग:

गणेशपुर परिवार की ओर से इस बार शोभायात्रा में गौ माता की अनूठी झांकी निकाली गई। भक्तों ने “जय गौ माता, जय गोपाल” के नारे लगाते हुए श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े और दर्जन भर झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर समावेश देखा गया।

धार्मिक उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था:

शोभायात्रा में शामिल हजारों लोगों ने केसरिया साफा और धोती कुर्ता पहनकर धार्मिक रंग को और भी निखार दिया। महिलाओं ने भगवा साड़ी पहनकर शोभायात्रा की रौनक को चार चांद लगाए। नगर पालिका की ओर से मुख्य बाजार में सांडों के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए गए थे। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क था। पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह और नवलगढ़ थाना अधिकारी सुगंध सिंह ने शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

महाआरती के साथ विसर्जन:

शोभायात्रा का अंतिम पड़ाव रामदेवरा चौक पर था, जहां महाआरती का आयोजन किया गया। आस्था और भक्ति के इस पवित्र क्षण ने सभी के दिलों को छू लिया।

मुस्लिम व सर्वसमाज ने पुष्प वर्षा कर, पेय जल व जूस पिलाकर राम भक्तों का स्वागत किया

शोभायात्रा का जीवराजका गेस्ट हाउस के पास 14 पेंड पर मुस्लिम व सर्वसमाज ने पुष्प वर्षा कर, पेय जल व जूस पिलाकर राम भक्तों का स्वागत किया।स्वागत करने वालो में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मोइनुदीन खान, सीताराम सैनी हलवाई, रमज्यान छिपा, राकेश सेन, शिवदयाल सैनी रेडियो सेंटर, राजकुमार चेजारा, इकबाल, योगेश जलधारी, कुलदीप, मोतीलाल, विश्वदीप, मेहमूद, विजय कुमार, राहुल, सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Related Articles