[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के हमीनपुर में शीतल जल मंदिर का लोकार्पण:पूर्व सरपंच की याद में बेटे ने बनवाया, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के हमीनपुर में शीतल जल मंदिर का लोकार्पण:पूर्व सरपंच की याद में बेटे ने बनवाया, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी

पिलानी के हमीनपुर में शीतल जल मंदिर का लोकार्पण:पूर्व सरपंच की याद में बेटे ने बनवाया, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी

पिलानी : रामनवमी के शुभ अवसर पर पिलानी ब्लॉक के हमीनपुर गांव में शीतल जल मन्दिर का उद्घाटन किया गया। ये प्याऊ पूर्व सरपंच स्व. नेतराम भगासरा की स्मृति में उनके बेटे सतवीर भगासरा ने बनवाई है। बस स्टैंड के पास स्थित इस प्याऊ में वाटर कूलर लगाया गया है, जो राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराएगा।

भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में प्याऊ और वाटर कूलर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पति रामनिवास शेखावत ने की। मंच संचालन जुगती राम भगासरा ने किया।

समारोह में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप स्वामी और उप सरपंच दिलीप धतरवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। होशियार शर्मा, अजय थाकन, गोवर्धन जाखड़ और चतरू राम जैसे स्थानीय नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें चंदगी राम, कैप्टन धनपत, दरिया सिंह, कमल मास्टर, पवन शर्मा, नरेश कुमार, कुलदीप, विजय शर्मा, मास्टर सूबे सिंह, प्रकाश, जोगेंद्र, धर्मवीर मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77