[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में काम करते वक्त डिग्गी में गिरी महिला:प्रेशर पाइप ठीक करते समय बिगड़ा बैलेंस, दो घंटे बाद मिला शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

खेत में काम करते वक्त डिग्गी में गिरी महिला:प्रेशर पाइप ठीक करते समय बिगड़ा बैलेंस, दो घंटे बाद मिला शव

खेत में काम करते वक्त डिग्गी में गिरी महिला:प्रेशर पाइप ठीक करते समय बिगड़ा बैलेंस, दो घंटे बाद मिला शव

पिलानी : पिलानी के बनगोठड़ी गांव में एक महिला की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। 45 वर्षीय सुमन देवी खेत में प्रेशर पाइप लाइन ठीक कर रही थीं। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे 20 फीट गहरी डिग्गी में गिर गईं।

घटना के समय उनकी बेटी रितिका मौके पर मौजूद थी। उसने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण कुछ नहीं कर पाई। बेटी ने आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को मदद के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही पिलानी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद किसी भी ग्रामीण को तैरना नहीं आता था। जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव बाहर निकाला।

सुमन देवी को पिलानी के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुमन देवी के परिवार में पति राजकुमार पूनिया, दो बेटियां रितिका व निशू और एक बेटा हैं। बेटा बड़ौदा में नौकरी करता है। हादसे के समय पति और छोटी बेटी मंदिर गए हुए थे। अंतिम संस्कार सोमवार को बेटे के लौटने के बाद किया जाएगा।

घटना से पूरे गांव में शोक छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मौके पर कोई तैराक होता, तो सुमन देवी की जान बचाई जा सकती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77