ओसवाल बड़ा बास पंचायती ट्रस्ट के चुनाव:संजय बोथरा सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष, विकास और संगठन को मजबूत करने का संकल्प
ओसवाल बड़ा बास पंचायती ट्रस्ट के चुनाव:संजय बोथरा सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष, विकास और संगठन को मजबूत करने का संकल्प
सरदारशहर : ओसवाल बड़ा बास पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष पद का चुनाव पंचायती परिसर में हुआ। लक्ष्मीपत द्वारा प्रस्तावित संजय बोथरा के नाम को साधारण सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद प्रकाश कुंडलिया ने संजय बोथरा को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष घोषित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय बोथरा ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संस्था द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। बोथरा ने ट्रस्ट के विकास और संगठनात्मक मजबूती का भी भरोसा दिलाया। स्थानीय समाज में संजय बोथरा की नियुक्ति का स्वागत किया जा रहा है। समाज को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1969577


