[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिस्टल-कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, 6 मामले हैं दर्ज:सूरजगढ़ पुलिस-AGTF की कार्रवाई; SP ने टीम को दिया 10 हजार का इनाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पिस्टल-कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, 6 मामले हैं दर्ज:सूरजगढ़ पुलिस-AGTF की कार्रवाई; SP ने टीम को दिया 10 हजार का इनाम

पिस्टल-कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, 6 मामले हैं दर्ज:सूरजगढ़ पुलिस-AGTF की कार्रवाई; SP ने टीम को दिया 10 हजार का इनाम

सूरजगढ़ : झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस और एजीटीएफ टीम चिड़ावा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया। टीम ने ग्राम काकोड़ा में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी विक्रम पुत्र विधाधर जाट ( 25) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मारपीट के 6 मामले दर्ज हैं।

एसपी शरद चौधरी ने बताया- सूरजगढ़ पुलिस और एजीटीएफ टीम (चिड़ावा) ने सूचना के आधार पर काकोड़ा गांव में कार्रवाई की। आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने ये हथियार कहां से खरीदा और वह इनका इस्तेमाल किस काम में करने वाला था।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी विक्रम के खिलाफ पहले भी मारपीट के 6 मामले दर्ज हैं। इनमें 2014 में सूरजगढ़, 2015 में सूरजगढ़, 2019 में सिंघाना, 2021 में सिंघाना और 2023 में सूरजगढ़ थाना में मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।पुलिस टीम का हौसला बढ़ाने के लिए एसपी ने 10 हजार के इनाम का एलान किया।

सूरजगढ़ पुलिस टीम में ये रहे शामिल

हेमराज सिंह थाना इंचार्ज, रघुवीर सिंह सहायत उप निरीक्षक, कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार, राजकुमार और मधु।

एजीटीएफ टीम से ये रहे शामिल

हेड कॉन्स्टेबल साइबर सेल दिनेश कुमार, एजीटीएफ प्रभारी चिड़ावा शशिकांत, कॉन्स्टेबल संदीप, हरीश, योगेंद्र और अमित।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin