चूरू में कुंड में डूबने से युवक की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
चूरू में कुंड में डूबने से युवक की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के राजियासर मीठा गांव में कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। कुंड से पानी निकालते समय युवक का पैर फिसलने हादसा हुआ। हेड कॉन्स्टेबल हरिशंकर ने बताया कि राजियासर मीठा गांव में संदीप मेघवाल (24) कुंड से पानी निकाल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने परिजनों की मदद से संदीप को कुंड से बाहर निकाला और तुरंत रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल हरिशंकर के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई ताराचंद की रिपोर्ट पर मर्ग केस दर्ज किया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034860


