साइकिल से 17 राज्यों की यात्रा कर लौटे दो युवा:चिड़ावा में लोगों ने फूल माला पहना कर किया स्वागत, 8 महीने पहले यात्रा पर निकले थे
साइकिल से 17 राज्यों की यात्रा कर लौटे दो युवा:चिड़ावा में लोगों ने फूल माला पहना कर किया स्वागत, 8 महीने पहले यात्रा पर निकले थे

चिड़ावा : चिड़ावा में शहीद सम्मान यात्रा से लौटे दो साहसी युवाओं का भव्य स्वागत किया गया। नितेश जांगिड़ और उनके महाराष्ट्र के मित्र कुणाल ने साइकिल से 17 राज्यों की यात्रा पूरी की। दोनों युवा 10 अगस्त 2024 को चिड़ावा के बावलिया बाबा समाधि स्थल से यात्रा पर निकले थे।
यात्रा के दौरान दोनों ने उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक का सफर तय किया। उन्होंने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, लेह-लद्दाख, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा से लेकर कर्नाटक, केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तक की यात्रा की। इसके बाद उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश होते हुए वापस लौटे। दक्षिण भारत में उन्हें भाषा की थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नितेश ने बताया कि उनका उद्देश्य न केवल शहीदों को सम्मान देना था, बल्कि किताबों में पढ़े देश के विविध संस्कृति को करीब से देखना भी था। यात्रा के समापन पर बावलिया बाबा समाधि स्थल पर श्रीराम परिवार ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर दोनों का स्वागत किया।
स्वागत समारोह में श्रीराम परिवार के नवीन सोनी, पवन शर्मा नवहाल, सुरजीत सैनी, पंकज मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।