[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीबीपुर बड़ा में पारंपरिक खेल हरदड़ा का आयोजन:12 टीमों ने लिया हिस्सा, बालाजी नवयुवक मंडल बना विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

बीबीपुर बड़ा में पारंपरिक खेल हरदड़ा का आयोजन:12 टीमों ने लिया हिस्सा, बालाजी नवयुवक मंडल बना विजेता

बीबीपुर बड़ा में पारंपरिक खेल हरदड़ा का आयोजन:12 टीमों ने लिया हिस्सा, बालाजी नवयुवक मंडल बना विजेता

फतेहपुर : फतेहपुर के ग्राम बीबीपुर बड़ा में मंगलवार को पारंपरिक ग्रामीण खेल हरदड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। पूर्व प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त जोशी ने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गांवों में पुरातन खेलों का विशेष महत्व है। ये खेल युवाओं की आत्मा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हैं।

सरपंच प्रतिनिधि सुशील चोटिया ने परंपरागत खेलों को बचाए रखने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में गांव की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। बालाजी नवयुवक मंडल विजेता रहा, जबकि फायर ब्रिगेड क्लब उपविजेता बना। विजेताओं को प्रतीक चिह्न, स्टील कप और प्रमाण पत्र दिए गए।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रौनक विजेता रहे। कार्यक्रम में चंग मंडली, धमाल गायक, नगाड़ा वादक, बांसुरी वादक और गींदड़ कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता बृजमोहन सिंह पूनिया मुख्य निर्णायक रहे।

समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की, जिनमें पूर्व बैंक अधिकारी शिशुपाल राय, जगदीश भड़िया, सुरेन्द्र फौजी, राजेन्द्र फौजी, लेखराम भड़िया और अन्य शामिल रहे। सांवरमल बिजारणियां और गणेश पूनिया ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22