[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुरका गांव के ग्रामीणों ने गुणीनिचा पंचायत में जोड़ने का किया विरोध: रसूलपुर पंचायत में ही रखने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुरका गांव के ग्रामीणों ने गुणीनिचा पंचायत में जोड़ने का किया विरोध: रसूलपुर पंचायत में ही रखने की मांग

बुरका गांव के ग्रामीणों ने गुणीनिचा पंचायत में जोड़ने का किया विरोध: रसूलपुर पंचायत में ही रखने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के रसूलपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बुरका के ग्रामीणों ने गुणीनिचा पंचायत में जोड़ने का विरोध किया है। उन्होंने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार सुनील कुमार को ज्ञापन दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा नई ग्राम पंचायतों का गठन किया जा रहा है, जिसके तहत गुणिनीचा नई ग्राम पंचायत बनाई जा रही है और बुरका गांव को रसूलपुर ग्राम पंचायत से हटाकर गुणिनीचा में जोड़ा जा रहा है।ग्रामीणों का विरोध इस बात को लेकर है कि रसूलपुर ग्राम पंचायत उनसे केवल 5 किलोमीटर दूर है और वहां आवागमन के पर्याप्त साधन भी हैं। गांव में विकास कार्य भी हो रहे हैं, जबकि गुणिनीचा की दूरी ज्यादा है।

ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें रसूलपुर ग्राम पंचायत में ही रखा जाए। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे, जिनमें ताराचंद बुरका, सुरेश कुमार सोआलाल, समंदर सिंह, रोड़ाराम, मंगलाराम, सीताराम अमरसिंह, आसराम, रोहतास शीशराम, रामावतार, धूड़ाराम शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62