[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूथ-काग्रेस का जयपुर में 2 अप्रैल को लगेगा मेगा जॉब-फेयर:12 सेक्टर की कंपनियां देंगी नौकरियां; कांग्रेसी विधायक बोले- जिस कंपनी के साथ सरकार ने वादे किए वे एक साल में ही भाग गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यूथ-काग्रेस का जयपुर में 2 अप्रैल को लगेगा मेगा जॉब-फेयर:12 सेक्टर की कंपनियां देंगी नौकरियां; कांग्रेसी विधायक बोले- जिस कंपनी के साथ सरकार ने वादे किए वे एक साल में ही भाग गए

यूथ-काग्रेस का जयपुर में 2 अप्रैल को लगेगा मेगा जॉब-फेयर:12 सेक्टर की कंपनियां देंगी नौकरियां; कांग्रेसी विधायक बोले- जिस कंपनी के साथ सरकार ने वादे किए वे एक साल में ही भाग गए

जयपुर : जयपुर में युवा कांग्रेस पहल करने जा रही है। संगठन 2 अप्रैल, बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मेगा जॉब फेयर का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेगा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी मनीष चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मूंड और यशवीर शूरा इस आयोजन का नेतृत्व करेंगे।

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने बताया- रोजगार मेले में आईटी, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सेल्स, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, फाइनेंस, बैंकिंग, हॉस्पिटैलिटी और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में नौकरियां दी जाएंगी। डिलीवरी बॉय, सिक्योरिटी गार्ड और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। युवक और युवतियों के लिए समान अवसर होंगे।

अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर आना होगा। रजिस्ट्रेशन और इंटरव्यू पूरी तरह निशुल्क होगा। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिया जाएगा।

जेसीबी, अमेजन, फ्लिप कार्ट, केस, एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियां देगी रोजगार

उन्होंने बताया कि 100 से अधिक प्राइवेट कंपनी रोजगार मेला में आ रही हैं, कुछ कंपनी के नाम जेसीबी, अमेजन, फ्लिप कार्ट, केस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाईफ,, महिंद्रा, जेप्टो, जस्ट डायल, एमआरएफ, पीवीआर जैसे अनेक निजी कंपनी आएंगी और युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार देंगी।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब का युवाओं के बीच बढ़ती बेरोजगारी और नशे के खिलाफ दिए गए इस नारे *नौकरी दो नशा नहीं* के आगे बढ़ते हुए चरण में ये महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें राजस्थान से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ये शुरुआत की जा रही है जो आगे बढ़कर अन्य राज्यों में भी युवा कांग्रेस की अनूठी और महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

अभिमन्यु पुनिया ने तंज कसते हुए कहा कि कहां गई एमओयू की गई कंपनियां, कि वे आज फोन नहीं उठा रही

कांग्रेसी विधायक अभिमन्यु पूनिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राइजिंग राजस्थान पर तंज कसते हुए कहा- जो सरकार राइजिंग राजस्थान के नाम पर कंपनियों से एमओयू करके रोजगार देने की बात करती थी। मैं मुख्यमंत्री का भाषण सुन रहा था। अभिमन्यु पुनिया ने तंज कसते हुए कहा कि कहां गई एमओयू की गई कंपनियां, कि वे आज फोन नहीं उठा रही। ये कहीं ना कहीं ब्यूरोक्रेसी की उदासीनता हो, सरकार की उदासीनता हो कि जिस कंपनी के साथ सरकार ने वादे किए स्टार्टिंग के साल में वे एक साल में ही भाग गए। अभी साढ़े तीन-चार साल सरकार के बाकी है। राज्य के युवाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिस विभाग में दस लाख नौकरियां चाहिए, वहां नाम मात्र 10 हजार भर्ती निकाली जा रही है। उन्होंने कहा- बीजेपी सरकार रोजगार के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस ने एक पहल की है जिसमें इस पायलट प्रोजेक्ट में राजस्थान के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने का काम करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62