[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ASI सहित 6 पुलिसकर्मियों को किया बहाल:RO – EO परीक्षा में गेट बंद होने के बाद प्रवेश देने का मामला, जांच नहीं मिला फाल्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ASI सहित 6 पुलिसकर्मियों को किया बहाल:RO – EO परीक्षा में गेट बंद होने के बाद प्रवेश देने का मामला, जांच नहीं मिला फाल्ट

ASI सहित 6 पुलिसकर्मियों को किया बहाल:RO - EO परीक्षा में गेट बंद होने के बाद प्रवेश देने का मामला, जांच नहीं मिला फाल्ट

झुंझुनूं : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्व अधिकारी (RO) एवं कार्यपालक अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा में नियमों का उल्लंघन के कारण सस्पेंड 6 पुलिसर्मियों को बाहल कर दिया गया है। इन पुलिस जवानों को समय सीमा के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा हाल में प्रवेश दे दिया था। इसके बाद एसपी ने तुरंत सस्पेंड कर दिया था। मामले जांच करवाई गई। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। मौके के अधिकारियों के बयान लिए गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों दोष मुक्त पाया गया।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि मामले की पुलिस अधिकारियों ने जांच की, जांच में जो तथ्य सामने आए उनके अनुसार निर्णय किया गया है। सभी बाहल कर दिया गया है।

यह था मामला

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा (RO) एवं (EO) भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के बाद दो परीक्षार्थियों को प्रवेश दे दिया गया था। मामला सामने आने के बाद

एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था

यह घटना झुंझुनूं के एसएस मोदी स्कूल परीक्षा केंद्र की थी। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हो गई थी, लेकिन अंतिम समय में एक परीक्षार्थी हिमांशु शर्मा परीक्षा केंद्र पहुंचा। हड़बड़ाहट में वह किसी अन्य कक्ष में जाकर किसी दूसरे परीक्षार्थी की सीट पर बैठ गया।

इस कारण से यह मामला सामने आया था।

परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षकों ने पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार की।

परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी।

लेकिन परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं किया गया। गेट बंद होने के बाद भी परीक्षार्थियों को प्रवेश देना एक बड़ी लापरवाही मानी गई थी।

इन्हें किया बाहल

एएसआई पवन स्वामी, हेड कांस्टेबल जयपाल और कांस्टेबल मुनेश, सुबोध, कुलदीप एवं बलराम को बाहल कर दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77