[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 का आयोजन:एमओयू को धरातल पर लागू करने की कवायद, निवेशकों को प्रोत्साहित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 का आयोजन:एमओयू को धरातल पर लागू करने की कवायद, निवेशकों को प्रोत्साहित किया

सीकर में राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 का आयोजन:एमओयू को धरातल पर लागू करने की कवायद, निवेशकों को प्रोत्साहित किया

सीकर : राजस्थान दिवस समारोह 2025 के अवसर पर निवेश उत्सव व राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 का जिला स्तरीय आयोजन सोमवार को सीकर जिला परिषद सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण परिषद भवन में किया गया। साथ ही नए निवेशकों को प्रोत्साहित किया गया है और नए एमओयू भी हुए।

निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा- जिला स्तरीय कार्यक्रम में निवेशकों के साथ वार्ता की गई है ताकि निवेश की संभावनाओं को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में जिला कलक्टर मुकुल शर्मा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र और रीको के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

धरातल पर लागू करने के प्रयास शुरू

बता दें कि 23 अक्टूबर हो सीकर में हुई इन्वेस्टर मीट को धरातल पर लागू करने की कवायद शुरू हो चुकी है। जिस पर आज चर्चा की गई। सीकर जिले में 2676 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होना है। इस इन्वेस्टमेंट से 15 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट द्वारा समिट में 1500 करोड़ से ज्यादा के एमओयू किए गए थे। वहीं यूआईटी ने 1 हजार करोड़ से ज्यादा एमओयू किए। सर्विस सेक्टर में मुख्य निवेश शिक्षा, चिकित्सा एवं पर्यटन इकाइयों का होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर में सोलर, पावर केबल, एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट, डेयरी प्रोडक्ट, खनिज व अन्य सेक्टर के लिए काम होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin