[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फिट राजस्थान के लिए चूरू में दौड़े लोग:विधायक और एसडीएम ने दी रन फॉर फिट राजस्थान को हरी झंडी, खेलों को बढ़ावा देने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फिट राजस्थान के लिए चूरू में दौड़े लोग:विधायक और एसडीएम ने दी रन फॉर फिट राजस्थान को हरी झंडी, खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

फिट राजस्थान के लिए चूरू में दौड़े लोग:विधायक और एसडीएम ने दी रन फॉर फिट राजस्थान को हरी झंडी, खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

चूरू : राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को चूरू में रन फॉर फिट राजस्थान का आयोजन किया गया। जिला खेल स्टेडियम से नेचर पार्क तक यह दौड़ आयोजित की गई। विधायक हरलाल सहारण और एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विधायक ने कहा कि फिट इंडिया और फिट राजस्थान की थीम को साकार करने के लिए नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ना जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि खेलों से भाईचारा, अपनत्व और सहयोग की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, डॉ. सुनील मेहरा, डॉ. विश्वजीत समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिशुपाल बुडानिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22