[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में गांजा तस्कर गिरफ्तार:बालाजी मंदिर के पास दबिश देकर पकड़ा, 250 ग्राम गांजा बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में गांजा तस्कर गिरफ्तार:बालाजी मंदिर के पास दबिश देकर पकड़ा, 250 ग्राम गांजा बरामद

पिलानी में गांजा तस्कर गिरफ्तार:बालाजी मंदिर के पास दबिश देकर पकड़ा, 250 ग्राम गांजा बरामद

पिलानी : पिलानी में गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के पास से 250 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बालाजी मंदिर के पास दबिश देकर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि पुलिस को बालाजी मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अदरीश (26) पुत्र असगर बताई। वो वार्ड नंबर 2 पिलानी का रहने वाला है। आरोपी के पास से 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित था। थानाधिकारी सेवदा ने कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin