[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बेटी के ससुराल के सामने से ट्रैक्टर चोरी:पिता सुबह उठे तो पता चला, पुलिस जुटी तलाश में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बेटी के ससुराल के सामने से ट्रैक्टर चोरी:पिता सुबह उठे तो पता चला, पुलिस जुटी तलाश में

सीकर में बेटी के ससुराल के सामने से ट्रैक्टर चोरी:पिता सुबह उठे तो पता चला, पुलिस जुटी तलाश में

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। पिता अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल आया था। बेटी के ससुराल के सामने से ही रात के समय चोर ट्रैक्टर चोरी करके ले गए। जब पिता सुबह उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर के सामने से ही ट्रैक्टर चोरी

काछवा निवासी किशनलाल ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि 27 मार्च की रात करीब 8 बजे वह अपना ट्रैक्टर लेकर अपनी बेटी के ससुराल पुरां बड़ी गए थे। उन्होंने रात को ट्रैक्टर को बेटी के ससुराल के सामने ही खड़ा कर दिया। वह खाना खाकर आराम से सो गए। सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर गायब मिला। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन ट्रैक्टर का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin