[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

56 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार:एनएच-11 पर गश्त के दौरान दबोचा, नेटवर्क के बारे में पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

56 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार:एनएच-11 पर गश्त के दौरान दबोचा, नेटवर्क के बारे में पूछताछ

56 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार:एनएच-11 पर गश्त के दौरान दबोचा, नेटवर्क के बारे में पूछताछ

चूरू : चूरू जिले में राजलदेसर पुलिस ने बाइक पर डोडा पोस्त ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 55.83 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। राजलदेसर थानाधिकारी कमलेश कुमार के अनुसार नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एनएच-11 पर गश्त के दौरान राजलदेसर से डूंगरगढ़ सीमा की तरफ जा रहे दो बाइक सवारों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपी बजरंगलाल जाट (28) और विष्णु (21) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कितासर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से बाइक भी जब्त कर ली है।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आसपास के गांवों में अवैध डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। इससे युवाओं को नशे की लत लग रही थी। छापर थानाधिकारी गीतारानी मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे डोडा पोस्त कहां से लाते थे और कहां पहुंचाते थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22