फुले अंबेडकर वाहन महारैली के बैनर का विमोचन
फुले अंबेडकर वाहन महारैली के बैनर का विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सर्व समाज एवं माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं द्वारा 11 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाने वाली फुले अंबेडकर वाहन महारैली के बैनर का विमोचन आज सूचना सभागार परिसर में हुआ। इस समारोह में समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।
माली सैनी समाज संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि यह भव्य वाहन रैली महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित की जाएगी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में जनजागृति पैदा करना, फुले अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में माली सैनी समाज संस्था के संरक्षक मुरारी सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, महामंत्री रतनलाल सैनी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रवि सैनी नवलगढ़, सैनी कर्मचारी अधिकारी संस्था के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश धूपिया, पंचायत समिति सदस्य दिनेश कायस्थपुरा, संस्था के संगठन मंत्री बाघसिंह तोमर, मीडिया प्रभारी नरेश बगड़, समाजसेवी राजेन्द्र सैनी इस्लामपुर, सोशल मीडिया प्रभारी अमित सैनी, प्रचार मंत्री कैलाश सैनी, युवा कार्यकर्ता जितेन्द्र सैनी, बड़ागांव सरपंच राजेन्द्र सैनी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी मोहनलाल सैनी, सेवानिवृत्त एसआई मदनलाल सैनी और डॉ. विकास सैनी सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।