[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अमित गोदारा का जोरदार स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अमित गोदारा का जोरदार स्वागत

एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अमित गोदारा का जोरदार स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

बिड़ोदी : अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अमित गोदारा का थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अपने गृह ग्राम पधारने पर शानदार स्वागत किया गया। धर्मशाला बेरी के कोलिडा मोड पर स्थित कोलिडा बेरी में खेल प्रेमियों और कोलिडा टीम ने अमित गोदारा का हृदय से स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान सभी ने अमित गोदारा को बधाई दी और भारत माता के जयकारे लगाए। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने अमित से यह भी आग्रह किया कि वे युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि वे भी देश का नाम रोशन कर सकें।

स्वागत करने वालों में किसान नेता विजेंद्र काजला, बृज मोहन मील, मांगी लाल रेपस्वाल, विक्रम, जितेंद्र मूंड, संजय खरबास, विकास काजला, सुरेंद्र मील, राज कमल जाखड़, कुमा राम, संदीप काजला, प्रकाश, अशोक मील सहित कोलिडा की महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ी और सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin