[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) व टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एव कर्मशलाइजेशन पर सेमिनार का किया आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) व टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एव कर्मशलाइजेशन पर सेमिनार का किया आयोजन

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) व टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एव कर्मशलाइजेशन पर सेमिनार का किया आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : आबूसर में ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन के तहत इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) व टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एव कर्मशलाइजेशन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बिट्स पिलानी के टेक्नोलॉजी इनेबल सेंटर से डॉक्टर भाविशा पी सेठ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शाहील शेख IPR अधिकारी, आंचल वर्मा इनोवेशन बिजनेस मैनेजर, के द्वारा छात्रों को पीपीटी के साथ व्याख्यान दिया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य श्री मोतीलाल अलरिया ने बताया की इस सेमिनार में छात्रों को नवाचार करने व अपने IDEAS एवं टेक्नीक को किस प्रकार से पेटेंट, ट्रेड मार्क, कॉपी राइट्स व डिजाइन रजिस्ट्रेशन आदि के माध्यम से प्रोटेक्ट किया जा सकता है बताया गया। साथ ही उनके IDEAS व प्रोटोटाइप को रियल बिज़नस में परिवर्तित किया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई।

इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के बारे में सभी छात्रों को रियल टाइम जानकारी मिली। श्री आलडिया ने अपने संबोधन में सभी छात्रों को इस प्रकार के सेमिनार में भाग लेकर अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु कहा। उन्होंने बिट्स पिलानी से पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। बिट्स पिलानी की तरफ से पधारी टीम ने क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किए और विजेताआओ को पुरस्कार दिए।इस अवसर पर संस्थान की तरफ से श्री अनूप प्रवक्ता कंप्यूटर एवं III सेल प्रभारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं मेहमानों का स्वागत किया।

संस्थान की तरफ से इस अवसर पर स्टाफ सदस्य अनिल जांगिड़, रूड सिंह, गौतम, मोहित, राजकुमार वर्मा, रोहित पूनिया, अर्पिता कुमारी, आशा वर्मा, प्रिया भांबू, मौज सीगड़, प्रियंका चौधरी, नवीन कुमार सैनी, अतुल प्रचार, दिनेश घासोलिया, अशोक कुमार जांगिड़, महावीर प्रसाद, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे लगभग 150 छात्र इस सेमीनार में उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22