[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में परिंडाअभियान की शुरुआत, महिलाओं ने लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में परिंडाअभियान की शुरुआत, महिलाओं ने लिया संकल्प

नवलगढ़ में परिंडाअभियान की शुरुआत, महिलाओं ने लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद के मातृशक्ति आयाम द्वारा जीवदया और पर्यावरण संतुलन के लिए पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर परिंडाअभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत मातृशक्ति संयोजिका अनिता कुमावत ने की, जिन्होंने महिला सदस्याओं को वर्षा ऋतु तक परिंडे बांधने का संकल्प दिलाया।

अनिता कुमावत ने सभी महिलाओं को परिंडो में प्रतिदिन पानी भरने और उनकी नियमित सफाई करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने नगर की सभी महिलाओं से अपील की कि वे अपनी छतों पर पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करें, ताकि जीवदया के अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।

इस अवसर पर मातृशक्ति संयोजिका अनिता कुमावत के साथ हरप्यारी देवी स्वामी, मनोज जांगिड़, सुनिता जांगिड़, पिंकी जांगिड़, मीरा कुमावत और निकिता जांगिड़ सहित कई महिला सदस्याएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22