[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्याम के होटल लखदातार के नाम पर फर्जीवाड़ा:​​​​​​​फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए ठगे, ठग VIP दर्शन की भी गारंटी लेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्याम के होटल लखदातार के नाम पर फर्जीवाड़ा:​​​​​​​फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए ठगे, ठग VIP दर्शन की भी गारंटी लेता

खाटूश्याम के होटल लखदातार के नाम पर फर्जीवाड़ा:​​​​​​​फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए ठगे, ठग VIP दर्शन की भी गारंटी लेता

खाटूश्याम : खाटूश्याम में होटल लखदातार के नाम से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने होटल की फर्जी वेबसाइट बना रखी है। भक्त झांसे में आकर ऑनलाइन कमरा बुक कराते है और ठगी का शिकार हो जाते है। बता दे कि होटल लखदातार मंदिर के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान का है। मामले में होटल मैनेजर ऋषिकेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

वेबसाइट के नाम से ठगी करता

रिपोर्ट में बताया- खाटूश्यामजी मंदिर के पीछ वार्ड 3 में होटल लखदातार है। इस होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग भक्तों से लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। भक्त ऑनलाइन कमरा बुक कराने के लिए वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर फोन करते है। ऑनलाइन पेमेंट आने पर कमरा बुक होने की बात भक्तों को कही जाती है।

ऐसे कई भक्त खाटू आने के बाद होटल आए। वे कहते कि, कमरा ऑनलाइन बुक है। जबकि उनके नाम से कोई कमरा हमारे रिकॉर्ड में बुक नहीं होता था। पीड़ित भक्तों ने होटल के नाम की बेवसाइट और मोबाइल नंबरों को दिखाया। पिछले 3 दिन में 10 से ज्यादा भक्तों ने फोन भी किया। तब फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VIP दर्शन की भी गारंटी लेता

भास्कर रिपोर्टर ने भी जांच करते हुए फर्जी वेबसाइट पर दिए नंबरों पर कॉल किया। पहली बार में कॉल को काट दिया गया। दूसरी बार कॉल उठाने पर ठग ने खुद का नाम संतोष बताया। उससे होटल में 3 कमरों की बुकिंग के बारे में पूछा गया। एक कमरे का किराया 4500 रुपए और टैक्स अलग से देने के लिए कहा गया। ऑनलाइन पेमेंट के लिए ठग ने पंजाब एंड सिंध बैंक का एक अकाउंट नंबर भेजा।

फोन-पे के जरिए चेक किया तो। अकाउंट नंबर किसी डब्लू कुमार का था। इस बारे में जब ठग से पूछा गया तो उसने कहा कि यह मैनेजमेंट पर्सन का ही अकाउंट है। रिपोर्टर ने पेमेंट नहीं किया। तब ठग ने कुछ देर इंतजार किया। इसके बाद एक गूगल-पे का स्कैनर भेजा। बुकिंग के साथ ठग ने VIP दर्शन करवाने की भी गारंटी दी।

फर्जी वेबसाइट पर होटल की पूरी जानकारी

होटल लखदातार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ठग ने वेबसाइट पर होटल के फोटो अपलोड किए हैं। फोटो भी हाई रेजोल्यूशन के है, जिसे देखने पर होटल की ऑफिशियल वेबसाइट जैसा ही लगता है। होटल का मैप भी इस वेबसाइट से अटैच किया हुआ है। वेबसाइट पर होटल के अलग-अलग कैटेगरी के कमरों की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin