[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : महिला अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन:जिले में चलेंगे डिकॉय ऑपरेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : महिला अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन:जिले में चलेंगे डिकॉय ऑपरेशन

महिला अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन:जिले में चलेंगे डिकॉय ऑपरेशन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  शुक्रवार को जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी की अध्यक्षता में महिला अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बालिका अनुकूल पंचायत, स्वतंत्र उड़ान अभियान, आईएम शक्ति उड़ान योजनाओं के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट की प्रगति पर भी चर्चा हुई । चर्चा के दौरान जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया जाए एवं मुखबिर योजना को भी प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाये ‌। बैठक में बाल विवाह निषेध एवं इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की प्रगति पर चर्चा की गई ।महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि बालिकाओं को कॉलेज शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा‌ । उन्होंने बताया कि कोटा ओपन यूनिवर्सिटी से कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने पर महिलाओं की फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अधीक्षक मृदुल कच्छावा, पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल छाबा, कोषाधिकारी दीपिका सोहू, चाईल्ड लाइन के निदेशक राजन चौधरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22