[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में हरियाणवी-सिंगर का शो रोका, स्टेज पर चढ़े ACP:सैकड़ों कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच मासूम को नीचे उतारा, इनके कई गाने बैन भी हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में हरियाणवी-सिंगर का शो रोका, स्टेज पर चढ़े ACP:सैकड़ों कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच मासूम को नीचे उतारा, इनके कई गाने बैन भी हैं

जयपुर में हरियाणवी-सिंगर का शो रोका, स्टेज पर चढ़े ACP:सैकड़ों कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच मासूम को नीचे उतारा, इनके कई गाने बैन भी हैं

जयपुर : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को रविवार रात जयपुर में पुलिस ने गाना गाने से रोक दिया। मासूम शर्मा जयपुर में लाइव शो कर रहे थे। इस दौरान एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा स्टेज पर चढ़ गए और सिंगर का शो रुकवा दिया। सिंगर से कुछ मिनट बात करने के बाद उन्हें और उनकी पूरी टीम को नीचे उतारा गया। इस दौरान कुछ शोर-शराबा भी हुआ। एसीपी ने बताया- 23 मार्च को जयपुर के एसकेआईटी कॉलेज में प्रोग्राम चल रहा था। रात 10 बजे बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। इसकी पुलिस को सूचना मिली थी। इसलिए शो रुकवाकर डीजे बंद करवाया। हालांकि इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

पुलिस के शो रोकने के बाद सिंगर मासूम चले गए।
पुलिस के शो रोकने के बाद सिंगर मासूम चले गए।

फैंस की डिमांड पर बोले- पता नहीं यहां क्या सिस्टम

मासूम शर्मा ने शो में ‘तेरे मीठे-मीठे बात तेरी साची लागे’ जैसे हरियाणवी गाने गए। इसके बाद वहां जमा फैंस ने मासूम शर्मा से ‘खटोला-2’ यानी ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर’ गाने की डिमांड की। इस पर मासूम शर्मा ने कहा कि म्हारे हरियाणा में तो ये गाने बैन हो रहे हैं, यहां पता नहीं क्या सिस्टम है। इसके बाद मासूम शर्मा ने पहले बिना म्यूजिक खटोला-2 गाना गया।

इसके बाद उन्होंने इसे म्यूजिक पर गाना शुरू कर दिया। यह सुनते ही वहां तैनात पुलिसकर्मी स्टेज पर आ गए। पुलिस ने शो खत्म होने की घोषणा कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मासूम को घेरकर स्टेज की साइड में ले गए। इससे नाराज फैंस ने वहां जमकर हूटिंग की।

हरियाणा में सिंगर मासूम शर्मा के 7 गाने बैन हैं

बता दें कि हरियाणा सरकार ने गन कल्चर का हवाला देते हुए 9 हरियाणवी गाने बैन किए हैं। इनमें 7 अकेले सिंगर मासूम शर्मा के ही हैं। इसमें खटोला – 2 गाना भी शामिल है। इससे पहले 21 मार्च की रात को गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क सेक्टर 29 में सिंगर मासूम शर्मा का लाइव शो था।

जैसे ही मासूम शर्मा ने ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर’ गीत गाना शुरू किया तो ACP ने माइक ले लिया था। इसके बाद मासूम का शो बीच में ही बंद कर दिया गया। जब पुलिस ने गाने से रोका तो वहां मासूम को सुनने आई भीड़ ने जमकर शोर मचाया था।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad