[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : चट मंगनी पट ब्याह: बेटे के लिए लड़की देखने आए और ब्याह कर ले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : चट मंगनी पट ब्याह: बेटे के लिए लड़की देखने आए और ब्याह कर ले गए

बेटे के लिए लड़की देखने आए एक परिवार ने चट मगनी पट ब्याह की कहावत को चरितार्थ कर समाज में बड़ा संदेश दिया है।

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : बेटे के लिए लड़की देखने आए एक परिवार ने चट मगनी पट ब्याह की कहावत को चरितार्थ कर समाज में बड़ा संदेश दिया है। अमरीका में व्यापार करने वाले दिल्ली निवासी आशीष शर्मा ने झुंझुनूं जिले के मेहाड़ा निवासी नरेन्द्र शर्मा की पुत्री प्रीति से शादी की है। मेहाड़ा गांव निवासी सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा गुरुग्राम में रह रहे हैं।

अमरीका में व्यवसाई आशीष का परिवार प्रीति को देखने उनके घर गए थे। वहां लड़की पसंद आने पर उन्होंने सगाई की रस्म की तैयारी कर ली लेकिन अचानक लड़के वालों ने लड़की के घरवालों के सामने सगाई रोक कर तुरंत शादी का प्रस्ताव रखा। यह सुनकर एक बार तो सभी ने मना कर दिया। लेकिन बाद में सबने तय किया कि ऐसा करके समाज में बड़ा संदेश दिया जाना चाहिए। इस पहल से दहेज प्रथा को खत्म करने का भी संदेश जाएगा।

मां ने फैलाई झोली
आशीष की मां सरिता शर्मा ने बेटी की मां अंजू शर्मा, पिता नरेंद्र शर्मा व भाई नवीन शर्मा के सामने झोली फैलाई। उन्होंने कहा कि हमें दुल्हन नहीं, बेटी चाहिए। हम हमारी बेटी को अभी शादी की रस्मों में बांधकर विदा करके ले जाना चाहते हैं। इस पर दूल्हा-दुल्हन भी सहमत हो गए। दोनों की सहमति के बाद फेरे हुए और बिना दहेज के बेटी को विदा किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22