[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : सूदखोरों के खिलाफ पुलिस चलाएगी विशेष अभियान : जागरूक करने के साथ शिकायत पर होगी तुरंत कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : सूदखोरों के खिलाफ पुलिस चलाएगी विशेष अभियान : जागरूक करने के साथ शिकायत पर होगी तुरंत कार्रवाई

सूदखोरों के खिलाफ पुलिस चलाएगी विशेष अभियान : जागरूक करने के साथ शिकायत पर होगी तुरंत कार्रवाई

झुंझुनूं : राजस्थान पुलिस बिना लाइसेंस ब्याज का धंधा करने वाले सूदखोरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर रही है। पुलिस आम लोगों को जागरूक करने के साथ शिकायत मिलने पर सूदखोरों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही भी करेगी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ रविप्रकाश मेहरडा द्वारा गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में बताया गया कि प्रदेश में सूदखोरों एवं ब्याज माफियाओं द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को उच्च ब्याज दर पर ऋण देकर मनमाना ब्याज वसूल किया जाता है। समय पर पैसा नहीं चुका पाने की स्थिति में उन पर भारी-भरकम पेनल्टी लगा अचल संपत्ति तक हड़पने के प्रयास किये जाते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन द्वारा आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

डॉ मेहरड़ा ने बताया कि सूदखोरों और ब्याज माफियाओं की अवैध गतिविधियों के बारे में मिशन जन जागरण के तहत बनाए व्हाट्सएप ग्रुप्स पर सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों, ग्राम रक्षक और पुलिस मित्रों की बैठकों में आमजन को जागरूक करने के साथ सामाजिक विकास के लिए सरकारी योजनाओं, अनुदान तथा बैंक लोन आदि के बारे में जानकारी हेतु प्रशासनिक अधिकारियों एवं बैंक कर्मियों के साथ समन्वय कर कैंप आयोजित करवाए जाएंगे।

थाना स्तर पर सूदखोर होंगे चिन्हित

प्रदेश के सभी रेंज आईजी और जिला एसपी मय कमिश्नरेट को भेजे गए इस आदेश के अनुसार थाना स्तर पर अवैध साहूकारी का व्यवसाय करने वाले सूदखोरों और ब्याज माफियाओं को चिन्हित किया जाएगा।

शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

आमजन की मजबूरियों का फायदा उठाकर मनमाने ब्याज पर ऋण देने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के साथ पीड़ित व्यक्ति द्वारा शिकायत मिलते ही उस पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22