खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र शिविर:103 मरीजों की हुई जांच, 38 का मोतियाबिंद का होगा ऑपरेशन
खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र शिविर:103 मरीजों की हुई जांच, 38 का मोतियाबिंद का होगा ऑपरेशन
खेतड़ी : खेतड़ी स्थित स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद संग्रहालय में रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने शिविर का उद्घाटन किया। जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 103 रोगियों की जांच की। इनमें से 38 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया।
स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया-मिशन गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाता है। मिशन में महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है। बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है।
मिशन समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को वस्त्र और घरेलू सामान भी वितरित करता है। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलते हुए मिशन के सदस्य गरीबों की मदद में सदैव तत्पर रहते हैं। शिविर के दौरान असहाय लोगों को कंबल भी बांटे गए।
कार्यक्रम में स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, कालीचरण, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, रोशन सैनी, महेश कुमार और राजेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971417


