रींगस में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला:एक आरोपी गिरफ्तार, श्रीमाधोपुर रोड पर मिला
रींगस में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला:एक आरोपी गिरफ्तार, श्रीमाधोपुर रोड पर मिला
रींगस : रींगस में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया है। घटना 17 मार्च की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदार के दाह संस्कार में नीमकाथाना गए थे। घर पर उनकी नाबालिग पुत्री और पुत्र अकेले थे। दोपहर के समय आरोपी अशोक कुमार घर में घुसा और नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने भाई को आवाज लगाई। इस पर आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
पुलिस उप अधीक्षक संजय बोथरा ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार सरगोठ का रहने वाला है। उसे श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर चलती कार से पकड़ा गया। मामले में पीड़ित परिवार ने 17 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने 20 मार्च को डीएसपी कार्यालय पर धरना दिया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1973537


