[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कानी देवी सेवा सदन की हुई शुरुआत:30 बेसहारा महिलाओं के लिए नया घर, मुफ्त में रहने-खाने की सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कानी देवी सेवा सदन की हुई शुरुआत:30 बेसहारा महिलाओं के लिए नया घर, मुफ्त में रहने-खाने की सुविधा

कानी देवी सेवा सदन की हुई शुरुआत:30 बेसहारा महिलाओं के लिए नया घर, मुफ्त में रहने-खाने की सुविधा

सरदारशहर : सरदारशहर के कल्याणपुरा फांटा, बीकानेर रोड पर बेसहारा और मंदबुद्धि महिलाओं के लिए नया आश्रम शुरू किया गया है। प्यारी बहना मूर्तिकोर मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम, नोहर के देखरेख में कानी देवी सेवा सदन की स्थापना की गई है। समाजसेवी मोहनलाल धेतरवाल ने इस नेक कार्य के लिए अपनी बिल्डिंग दान की है। आश्रम में 30 महिलाओं के रहने की व्यवस्था की गई है, जहां रहने और खाने की सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। धेतरवाल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नोहर स्थित ‘प्यारी बहना मूर्तिकोर मंदबुद्धि महिला आश्रम’ से जुड़े हुए हैं। सरदारशहर उपखंड में कई महिलाएं सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं। इन महिलाओं की मदद के लिए यह पहल की गई है।

आश्रम में महिलाओं रहने के लिए साफ-सुथरे बिस्तर की व्यवस्था की जाएगी।
आश्रम में महिलाओं रहने के लिए साफ-सुथरे बिस्तर की व्यवस्था की जाएगी।

भामाशाहों ने दिया योगदान

आश्रम की स्थापना में कई भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग किया-

  • बृजमोहन सराफ ने 1 लाख रुपये का योगदान दिया।
  • ओमप्रकाश शर्मा और सचिन रीको ने 51-51 हजार रुपये दिए।
  • लालचंद मूंड, श्रवणराम पारीक, लालचंद पूनिया और राजूराम पूनिया ने 11-11 हजार रुपये सहयोग स्वरूप प्रदान किए।

भविष्य में भामाशाहों के सहयोग से एक स्थायी भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। आश्रम में मंदबुद्धि और अनाथ महिलाओं की पूरी देखभाल की व्यवस्था की जाएगी। यह पहल समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर भगवानाराम कड़वासरा, हनुमान सुथार, मनोज मित्तल, श्यामलाल शर्मा, पिथाराम जालबसर, कानसिंह, गिरधारी सिंह, शंकरलाल जाखड़, ओमप्रकाश सुथार, दिलीप शरण, भगवानराम झोरड़, तोलाराम सारण, रामपाल चौधरी, कालूराम, सांवरमल जाखड़, मनोज प्रजापत, शंकरलाल कड़वासरा, भंवरलाल प्रजापत, भंवरलाल भांभू, मूलाराम प्रजापत, आनंद सोनी, परमेश्वर शर्मा, पवन रणवा और मगाराम कुल्हारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दिल खोलकर सहयोग किया।

Related Articles