हट्टी गोल्ड माइन का दल खेतड़ी पहुंचा:केसीसी प्रोजेक्ट की खदानों और प्लांट का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की जानी
हट्टी गोल्ड माइन का दल खेतड़ी पहुंचा:केसीसी प्रोजेक्ट की खदानों और प्लांट का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की जानी

खेतड़ीनगर : कर्नाटक के रायचुर जिले स्थित हट्टी गोल्ड माइन के 18 सदस्यीय दल ने केसीसी प्रोजेक्ट का दौरा किया। दल में अधिकारी और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। एचआर मैनेजर जगमोहन के नेतृत्व में दल ने खेतड़ी खदान, कोलिहान खदान और विभिन्न प्लांटों का निरीक्षण किया। जगमोहन ने कहा कि खेतड़ी प्रोजेक्ट से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। खेतड़ी और कोलिहान खदान में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए जाते हैं। इससे कंपनी अधिकतम उत्पादन कर पाती है।
खेतड़ी खदान के माइंस मैनेजर संजय गुर्जर ने दल को सुरक्षित तरीके से खदान विकास की जानकारी दी। दल ने केसीसी के कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता से भी मुलाकात की और प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली। दल ने रामकृष्ण मिशन का भी दौरा किया। यहां उन्हें स्वामी विवेकानंद से जुड़ी कई नई जानकारियां मिलीं। उन्हें पता चला कि स्वामी विवेकानंद की पोशाक, नाम और शिकागो धर्म सम्मेलन में भाग लेने का खर्च खेतड़ी महाराज ने वहन किया था।
दल में विपिन शर्मा, प्रदीप राज, हरीचरण, बाबूलाल सैनी, मनोज लमोरिया, चंद्र शेखर, सिद्दप्पा मुंदारगी समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।