दूधवाखारा पुलिस ने 7 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा:हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, नागौर से फतेहाबाद ले जा रहे थे 48KG नशीला पदार्थ
दूधवाखारा पुलिस ने 7 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा:हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, नागौर से फतेहाबाद ले जा रहे थे 48KG नशीला पदार्थ
चूरू : चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान 48 किलो डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपए है। इसके साथ ही हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पुनित बिश्नोई (25) और संदीप बिश्नोई (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी कार और एस्कॉर्ट कर रही दूसरी कार भी जब्त की है। दोनों कारें हरियाणा नंबर की हैं।
थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चल रहा है। यह कार्रवाई दूधवाखारा पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर की। जांच में पता चला कि तस्कर इस डोडा पोस्त को नागौर से फतेहाबाद (हरियाणा) ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037743


