[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर की कार को बदमाश ने कैंपर से मारी टक्कर:वर्कशॉप में टायर चेंज करा रहा था, भागकर बचा; CCTV में घटना हुई कैद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

हिस्ट्रीशीटर की कार को बदमाश ने कैंपर से मारी टक्कर:वर्कशॉप में टायर चेंज करा रहा था, भागकर बचा; CCTV में घटना हुई कैद

हिस्ट्रीशीटर की कार को बदमाश ने कैंपर से मारी टक्कर:वर्कशॉप में टायर चेंज करा रहा था, भागकर बचा; CCTV में घटना हुई कैद

सुलताना : झुंझुनू जिले में बदमाश बेखौफ हैं। जिले के सुलताना कस्बे के केहरपुरा मोड़ पर गुरुवार सुबह 10.38 बजे बोलेरो कार का टायर चेंज करा रहे हिस्ट्रीशीटर पर इनामी बदमाश ने कैंपर कार से धावा बोल दिया। बोलेरो कार को बदमाश ने कैंपर से टक्कर मारी। वक्त रहते हिस्ट्रीशीटर ने कार से उतरकर वर्कशॉप में भागकर जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने पर सुलताना थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। फुटेज और बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

इनामी बदमाश के हमले से घबराकर भागता हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र।
इनामी बदमाश के हमले से घबराकर भागता हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- गुरुवार सुबह सुलताना कस्बे के केहरपुरा मोड़ पर नागौरी वर्कशॉप पर सुलताना थाने का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र अपनी बोलेरा कार का टायर चेंज करा रहा था। नरेंद्र कार में बैठा था। कुछ देर में वहां सुलताना थाने का इनामी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर रजनीश और उसका साथी कैंपर कार लेकर पहुंचे।

रजनीश को देख नरेंद्र बोलेरो कार से उतरा और वर्कशॉप में भागकर जान बचाई। रजनीश ने कैंपर को बैक लेकर हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र की बोलेरो को ठोक दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फरार होने से पहले रजनीश कैंपर से मोबाइल लेकर उतरा और घटना का वीडियो बनाकर दोबारा चलती कैंपर में चढ़ गया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

इनामी बदमाश रजनीश वारदात के दौरान सड़क पर बेखौफ दिखा। उसने सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर अपने मोबाइल से वारदात का वीडियो बनाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

वारदात को अंजाम देकर भागता इनामी बदमाश रजनीश।
वारदात को अंजाम देकर भागता इनामी बदमाश रजनीश।

बुधवार को कारोबारी की कार को मारी थी टक्कर

झुंझुनूं शहर 10 दिन में बेखौफ अपराधियों की यह तीसरी वारदात है। बुधवार शाम 6 बजे वारिसपुरा रेलवे फाटक पर बदमाशों ने एक कारोबारी की स्विफ्ट डिजायर कार को कई बार टक्कर मारी थी। कथित तौर पर हमला 50 लाख की रंगदारी को लेकर किया गया था। बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट की कैंपर गाड़ी से गाड़ी को 8 बार टक्कर मारी। इससे स्विफ्ट डिजायर दीवार और खंभे के बीच में फंस गई। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए।

झुंझुनूं के देरवाला गांव निवासी पंकज व बबलू शहर में ज्वेलरी और पिग फार्म चलाते हैं। पंकज कार से गांव जा रहा था। कार को वारिसपुरा रोड फाटक के पास खड़ा कर सब्जी लेने गया था। इस दौरान खाली कार को समसपुर की तरफ से आए बदमाशों ने कैंपर से टक्कर मारना शुरू किया। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पंकज ने पुलिस को बताया कि एक महीने से सोनू, राहुल कालेर, अंकित मोटसरा, हितेश मील सहित अन्य बदमाश 50 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

बुधवार शाम व्यापारी की कार को कैंपर से 8 बार टक्कर मारी गई थी।
बुधवार शाम व्यापारी की कार को कैंपर से 8 बार टक्कर मारी गई थी।

बदमाश बेखौफ, 7 मार्च को जमकर मचाया था उत्पात

झुंझुनूं शहर के बालूराम स्मारक से सगीरा सर्किल बीच सड़क पर 7 मार्च शुक्रवार को बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। एक- दूसरे की गाड़ियों के टक्कर मारी थी और बीच सड़क मारपीट की थी। करीब 30 से 40 मिनट तक बेखौफ बदमाश मारपीट करते रहे।

हिस्ट्रीशीटर डेनिश उर्फ नरेश बावरिया और दीपक मालसरिया के गुर्गों के बीच यह झगड़ा हुआ था। डेनिश बावरिया और दीपक मालसरिया की गाड़ियां करीब तीन किलोमीटर तक एक-दूसरे का पीछा करती रहीं। आखिरकार थ्री डॉट्स के पास एसके ट्रेडिंग कंपनी के बाहर दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों ने एक-दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारनी शुरू कर दी, जिससे इलाके के व्यापारियों में दहशत फैल गई। इसका वीडियो भी सामने आया था।

एक दूसरे पर हमला करते हिस्ट्रीशीटर डेनिश उर्फ नरेश बावरिया और दीपक मालसरिया के गुर्गे।
एक दूसरे पर हमला करते हिस्ट्रीशीटर डेनिश उर्फ नरेश बावरिया और दीपक मालसरिया के गुर्गे।

धनूरी थाने का हिस्ट्रीशीटर जीत की ढाणी निवासी डेनिश उर्फ नरेश बावरिया एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कुल 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, भाटीवाड निवासी दीपक मालसरिया भी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ गुढ़ा थाने में पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ सहित मारपीट के छह मामले दर्ज हैं। इस मामले में भी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज ही खंगाल रही है।

इनका कहना है

हिस्ट्रीशीटर पर हमले और गाड़ी में तोडफ़ोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके आरोपियों की तलाश की जा रही है।-रविंद्रसिंह, थानाधिकारी, सुलताना

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin