[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में 72 भूखण्ड आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में 72 भूखण्ड आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में 72 भूखण्ड आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दौरान एमओयू होल्डर को औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में प्रत्यक्ष योजना के तहत भूखण्डों का आवंटन किया जायेगा। इस संबंध में रीको इकाई के प्रभारीअजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस योजना के तहत एमओयू धारकों को रीको औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तहत आवंटन किया जायेगा। इस योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में 72 भूखण्ड आवंटन हेतु उपलब्ध है। इनमें आरक्षित श्रेणी के भूखण्ड भी शामिल है। इस योजना के अन्तर्गत 28 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। योजना के अन्तर्गत आवंटन के लिए ई-लॉटरी 03 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin