[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू जागरण मंच के होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू जागरण मंच के होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू जागरण मंच के होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू जागरण मंच की ओर से मानसिंहका धर्मशाला में रविवार देर शाम को सहभोज व होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जयपुर प्रांत के विशेष संपर्क सह प्रमुख राजेंद्र सिंह मुॅंडरू मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में होली स्नेह मिलन सहित अन्य त्योहार मनाने की आवश्यकता व उपादेयता के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में डिप्टी राजवीरसिंह चम्पावत, नवलगढ़ थानाधिकारी सुगन सिंह, विहिप के सीकर जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, सीकर जिला मंत्री शिवप्रसाद स्वामी, सीकर जिला कोषाध्यक्ष अमन कामदार, सीकर जिला धर्मप्रसार प्रमुख अश्विनी मिश्रा, झुंझुनूं जिला संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़, नवलगढ़ संघ चालक विश्वनाथ जोशी व संजीवनी के अध्यक्ष डॉ दयाशंकर जांगिड़ विशिष्ट रहे। कार्यक्रम में दीनानाथ रूंथला, गोविन्द मिश्र, संजय सिंगड़ोदिया, श्यामसुंदर सेकसरिया, सूर्यकांत चोटिया, रामस्वरूप टेलर, सुमित रूंथला, सुभाष सिंह कच्छावा, पवन कच्छावा, कमल किशोर पंवार, पवन शर्मा, दिव्यांशी धूत व गायत्री देवी मिश्रा सहित अनेक स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक व देशभक्ति धमाल प्रस्तुत की। धमाल सुनकर श्रोतागण झूमने लगे।

इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष मोहन लाल चुड़ीवाल, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी व गोवर्धन सिंह मारवाड़, प्रखण्ड मंत्री अजय रूंथला, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख प्रवीण बासोतिया, सह प्रमुख अनूप शर्मा, सामाजिक समरसता प्रमुख जगदीश प्रसाद कड़वासरा, सह प्रमुख सुरेश कुमावत, गौरक्षा प्रमुख प्रदीप जोशी, फूलचंद सैनी, डॉ शिखरचंद जैन, डॉ सुनील गुप्ता, हरिराम सैनी, सीताराम घोड़ेला, नेमीचंद शर्मा, अश्विनी महर्षि, चण्डी प्रसाद कौशिक, नरेश, नरेश सैनी, नरोत्तम शर्मा, भवानी शंकर सैनी, मुरली मनोहर चोबदार, सर्राफा एसोशिएशन के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, भाजपा जिलामंत्री मंजू सैनी, सत्येन्द्र मुरारका, रामावतार शर्मा, मुकेश शर्मा, मुकेश सैनी, आशिष जोशी, मनीष जोशी, रामावतार बील व अरविंद आशीवाल, महेश सैनी सहित सैकड़ों गणमान्य महिला पुरूष उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22