[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंगदारी मामले में 19 केस वाला हार्डकोर अपराधी धरा:पंजाब की गुरु गोविंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रंगदारी मामले में 19 केस वाला हार्डकोर अपराधी धरा:पंजाब की गुरु गोविंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

रंगदारी मामले में 19 केस वाला हार्डकोर अपराधी धरा:पंजाब की गुरु गोविंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

चूरू : चूरू में बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने हार्डकोर अपराधी अरशद खान को पंजाब की गुरु गोविंदवाल सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया के अनुसार, जोहरी सागर के पास स्थित एक प्रॉपर्टी व्यवसायी से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सरदारशहर के वार्ड 24 का रहने वाला 24 वर्षीय अरशद खान सरदारशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 19 मामले दर्ज हैं। एसपी जय यादव के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले पुलिस ने शाहरुख उर्फ भादर को गिरफ्तार किया था। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भादरा में मां सरस्वती बॉयज होस्टल में अरबाज के नाम से रह रहा था। पुलिस ने आसूचना के आधार पर उसे पकड़ा। इस मामले में मिक्की पिथीसर और आदिल झारीया को भी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कार्रवाई में थानाधिकारी सुखराम चोटिया, एसआई सुरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल अंकित, दयाराम, गणेश कुमार और महेंद्र सिंह की टीम शामिल रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22