[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जिला जेल में पाटोदिया परिवार बनवा रहा है पुस्तकालय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जिला जेल में पाटोदिया परिवार बनवा रहा है पुस्तकालय

जिला जेल में पाटोदिया परिवार बनवा रहा है पुस्तकालय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिला जेल झुंझुनू में श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार द्वारा सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से पुस्तकालय कक्ष का निर्माण शीघ्र ही करवाया जावेगा इस हेतु पाटोदिया परिवार के अनिल पाटोदिया, प्रदीप पाटोदिया एवं सीए सुयेश पाटोदिया ने श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान के साथ पुस्तकालय कक्ष निर्माण हेतु स्थान का अवलोकन जिला जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह एवं जेलर निसार अहमद के साथ किया।

पाटोदिया परिवार के अनिल पाटोदिया एवं प्रदीप पाटोदिया ने एक जानकारी में बताया कि पुस्तकालय कक्ष बनवा कर उसमें पुस्तकें भी उनके परिवार की ओर से रखी जाएगी जिससे जेल में बंद कैदियों को पुस्तकें पढ़ कर उनमें कुछ आत्म ज्ञान की वृद्धि हो सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker