[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिक के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

नाबालिक के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पिलानी : पिलानी से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। पिलानी पुलिस, झुंझुनूं एजीटीएफ और मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। पिलानी थाने में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम को परिजनों के साथ लड़की की तलाश में भेजा। जांच में पता चला कि आरोपी लड़का भोपाल रेलवे स्टेशन पर देखा गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया-गुना जिले की सपेरा कुछ लोग एनजीओ में ले जाने के बहाने लड़की को आरोपी से ले गए थे। पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में टीम को मध्यप्रदेश भेजा गया।

थाना नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ की टीम के सहयोग से भोपाल-गुना हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास से लड़की को बरामद किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेखा बाई (43) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दूसरे आरोपी विनोद (24) से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह गैंग नाबालिगों को एनजीओ के नाम पर अपने साथ ले जाती थी और फिर उन्हें आगे बेच देती थी। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस पूरे अभियान में पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झुंझुनूं एजीटीएफ और पिलानी पुलिस के अलावा, मध्यप्रदेश पुलिस की टीम ने भी पूरी कार्रवाई में सहयोग किया। झुंझुनूं एजीटीएफ, पिलानी पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin