[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर का पुनरुद्धार होगा:सांसद ने कहा- लोकसभा में उठाया मुद्दा, जल्द आएगी अधिकारियों की टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर का पुनरुद्धार होगा:सांसद ने कहा- लोकसभा में उठाया मुद्दा, जल्द आएगी अधिकारियों की टीम

खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर का पुनरुद्धार होगा:सांसद ने कहा- लोकसभा में उठाया मुद्दा, जल्द आएगी अधिकारियों की टीम

खेतड़ीनगर : झुंझुनूं के सांसद बिजेंद्र सिंह ओला ने रविवार को खेतड़ी क्षेत्र का दौरा किया। खेतड़ीनगर के आजाद मार्केट में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का जल्द पुनरुद्धार किया जाएगा। उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद अधिकारियों की टीम केसीसी में जांच के लिए पहुंच चुकी है। कॉपर के विकास के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक और टीम जल्द ही आएगी।

खेतड़ी में कुंभाराम नहर का पानी पहुंच चुका है। सांसद ने कहा कि पानी का उचित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। चुनाव में योग्य उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा।

शमशेर चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र भरगड़, हरिओम शर्मा, रामजीलाल डोई, श्योराम, ओम प्रकाश लांबा, पवन कुमार, हनीफ कुरैशी, रविकांत, श्योपाल सैनी, सीताराम, ओम प्रकाश, सहीपाल, इंद्राज सिंह, मुकेश, आजाद खान, लीलाराम, बिल्लू डुमोली, दिनेश सैनी, गिरधारी लाल सिराधना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin