[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएम बोले-होली पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाया हर्बल गुलाल खरीदा:कहा- उन्हें ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार से जोड़ रहे; उनके प्रोडक्ट को बाजार उपलब्ध कराने को उठा रहे कदम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएम बोले-होली पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाया हर्बल गुलाल खरीदा:कहा- उन्हें ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार से जोड़ रहे; उनके प्रोडक्ट को बाजार उपलब्ध कराने को उठा रहे कदम

सीएम बोले-होली पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाया हर्बल गुलाल खरीदा:कहा- उन्हें ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार से जोड़ रहे; उनके प्रोडक्ट को बाजार उपलब्ध कराने को उठा रहे कदम

जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने आज तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन भारत अभिनंदन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है।

हम राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उनको स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं द्वारा तैयार प्रोडेक्ट को बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार कई कदम उठा रही है। इसी दिशा में सरकार ने इस होली पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल की खरीद की। जिससे इन महिलाओं को प्रोत्साहन मिल सके। इस मौके पर सीएम ने नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

जेकेके में यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका सीएम भजनलाल शर्मा ने शुभारंभ किया।
जेकेके में यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका सीएम भजनलाल शर्मा ने शुभारंभ किया।

हर त्योहार पर मंदिरों को सजाया जा रहा

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का उत्थान हो रहा है। इसी दिशा में हमारी सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में हर तीज-त्योहार पर मंदिरों की सार संभाल हो। उनमें साफ-सफाई के बाद साज-सज्जा की जाए। उनमें पूजा-आरती हो। इसके लिए हमने मंदिरों को बजट भी जारी किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार सरकार राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाएगी। यह हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा हैं।

कामयाब पुरुष के पीछे हमारी बहनें

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश-प्रदेश के निर्माण में आधी आबादी की अहम भूमिका है। आज भी किसी व्यक्ति को कामयाबी मिलती है तो उसमें हमारी बहिनों का बहुत बड़ा योगदान होता है। हमारी सनातन संस्कृति में भी शक्ति के लिए मां दुर्गा, धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए मां सरस्वती की उपासना करने की परंपरा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin