[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने खेली होली:गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, डीजे की धुनों पर थिरके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने खेली होली:गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, डीजे की धुनों पर थिरके

फतेहपुर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने खेली होली:गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, डीजे की धुनों पर थिरके

फतेहपुर : फतेहपुर के कोतवाली थाने में शनिवार को होली का रंगारंग माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाया। कोतवाली थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार देगड़ा ने सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। थाने में संगीत की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके। इस दौरान वर्दी में फर्क भुलाकर सभी ने बराबरी से होली का आनंद लिया।

यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। होली के दिन पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के बाद अगले दिन वे अपनी खुशियां मनाते हैं। इस बार भी पुलिस थाने में उत्सव की भव्य तैयारियां की गईं। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को पानी और रंग लगाकर होली का आनंद लिया। सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin