[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजपूत महिलाओं पर भड़काऊ बयान देने वाले निशांत दीक्षित के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग‌ प्रदीप सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजपूत महिलाओं पर भड़काऊ बयान देने वाले निशांत दीक्षित के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग‌ प्रदीप सिंह

राजपूत महिलाओं पर भड़काऊ बयान देने वाले निशांत दीक्षित के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग‌ प्रदीप सिंह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्टर अभिषेक सुराणा के माध्यम से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर राजपूत महिलाओं पर भड़काऊ बयान देने वाले निशांत दीक्षित के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। ज्ञापन में लिखा है कि पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुधांशु ने अपने फेस बुक पेज पर लिखा था कि आईफा से राज्य को क्या फायदा मिला? इस पर निशांत दीक्षित नामक व्यक्ति ने लिखा है कि ठुकराणियो का शौक है नाच गाना और हवैली को चमकाना चाहे हवैली के बाहर बच्चे भूख से बिलखते रहे। इस पर राजपूत समाज के लोगों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निशांत दीक्षित के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि निशांत दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कठोर कार्यवाही की जावे। समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो समाज को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। यहां सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर ने कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी समाज की हों, सबका सम्मान होना चाहिए। प्रदीप सिंह ढाढर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर सेना के आलोक सिंह, श्याम सिंह राजवी, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22