[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उड़े होली के रंग:नाचते-गाते हुए BSF जवानों ने बॉर्डर पर मनाई होली, देशवासियों को दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उड़े होली के रंग:नाचते-गाते हुए BSF जवानों ने बॉर्डर पर मनाई होली, देशवासियों को दी बधाई

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उड़े होली के रंग:नाचते-गाते हुए BSF जवानों ने बॉर्डर पर मनाई होली, देशवासियों को दी बधाई

जैसलमेर : होली का त्योहार देश दुनिया में मनाया जा रहा है। जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी रंगों का त्योहार होली मनाया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फिर बॉलीवुड के फेमस गानों पर डांस किया। इस दौरान सभी जवानों व अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और होली की शुभकामना दी। सभी ने मिलकर देशवासियों को होली त्योहार की बधाई दी। जवानों ने रंगों के त्योहार को भाईचारे व अमन शांति के साथ मनाने को लेकर संदेश भी दिया।

सरहद पर तैनात भारत की पहली रक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल (BSF) साल भर देश की सरहद पर रक्षा करती है। इसके साथ ही हर त्योहार को भी मनाती है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने होलिका दहन वाले दिन एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया। होली के जश्न में बॉलीवुड गीतों पर सबने जमकर डांस भी किया। ​

महिला जवानों ने अधिकारियों को लगाया रंग।
महिला जवानों ने अधिकारियों को लगाया रंग।

अधिकारी भी पहुंचे बॉर्डर पर

जवानों का कहना है कि जब पूरा देश नींद ले रहा होता है, तब हम जागते हैं। सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। जवानों का कहना है कि होली, खूबसूरत रंगों का त्योहार है। BSF एक मिनी भारत है और हम सब धर्म के जवानों और अधिकारियों के साथ होली मना रहे हैं। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के DIG योगेन्द्र सिंह राठौड़ भी सरहद पर पहुंचे और जवानों को होली की शुभकामनाएं दी। DIG ने जवानों को रंग लगाया और उनके साथ होली खेली। DIG ने बताया कि हमारा देश ही हमारा पूरा परिवार है। सभी प्रान्त के जवान सरहद पर तैनात है और देश कि सुरक्षा कर रहे हैं ताकि पूरा देश शांति और खुशी के साथ त्योहार मना सके।

ढोलक-मंजीरे लेकर होली की मस्ती करते जवान।
ढोलक-मंजीरे लेकर होली की मस्ती करते जवान।

परिवारों से दूर मगर सरहद पर बीएसएफ ही हमारा परिवार

DIG बीएसएफ सेक्टर नॉर्थ हेडक्वार्टर योगेंद्र सिंह राठौड़ ने इस मौके पर सभी देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर कहा- ‘सीमाओं की रक्षा करना हमारा पहला दायित्व है। हमारे जवान त्योहारों के दौरान भी पूरे जोश के साथ अपनी ड्यूटी निभाने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाते है। भले ही हम अपने परिवारों से दूर हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल हमारा प्रमुख परिवार है. इसलिए हम सीमा की रक्षा करते हुए उसी उत्साह के साथ होली मनाते हैं।

बॉलीवुड गानों पर थिरके जवान।
बॉलीवुड गानों पर थिरके जवान।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad