[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 19 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में मिलेगा नौकरी का अवसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 19 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में मिलेगा नौकरी का अवसर

झुंझुनूं में 19 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में मिलेगा नौकरी का अवसर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला (जॉब फेयर) का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला दिनांक 19 मार्च 2025, बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं परिसर में आयोजित होगा।

रोजगार मेले में भारत की प्रसिद्ध निजी कंपनियां एवं सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि मेले में सैकेंडरी, सीनियर सैकेंडरी, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 19 मार्च को प्रातः 10 बजे रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं में पहुंचकर इंटरव्यू देना होगा। यह पूरी तरह से निःशुल्क भर्ती प्रक्रिया होगी और इसमें किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22