[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली पोल टूटने से अंधेरे में दुधवा गांव:बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को परेशानी, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर दी सड़क जाम की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिजली पोल टूटने से अंधेरे में दुधवा गांव:बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को परेशानी, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर दी सड़क जाम की चेतावनी

बिजली पोल टूटने से अंधेरे में दुधवा गांव:बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को परेशानी, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर दी सड़क जाम की चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के दुधवा गांव में एक ओवरलोड डंपर ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। इस हादसे से वार्ड नंबर 13 की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत लाइनमैन और बिजली विभाग के सहायक अभियंता को दी गई। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को हो रही है। बिजली न होने से उन्हें पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे दुधवा और गौरीर को मेहाड़ा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर देंगे।

विरोध प्रदर्शन में केदारमल कुमावत, सुनील गुर्जर, निहालचंद, राजेश मीणा, कालू, सुरेश, राजवीर, भवानी शंकर, बजरंग कुमावत के साथ संतरा देवी, कौशल्या देवी और लाली देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22