[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा:परिजनों ने नर्सिंग होम पर लापरवाही का लगाया आरोप, डॉक्टर बोले-तबीयत बिगड़ने पर किया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा:परिजनों ने नर्सिंग होम पर लापरवाही का लगाया आरोप, डॉक्टर बोले-तबीयत बिगड़ने पर किया रेफर

सादुलपुर में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा:परिजनों ने नर्सिंग होम पर लापरवाही का लगाया आरोप, डॉक्टर बोले-तबीयत बिगड़ने पर किया रेफर

सादुलपुर : सादुलपुर में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन निजी नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान गुस्साए लोग नर्सिंग होम के अंदर घुस गए और डॉक्टर का घेराव कर लिया।

हरपालु ताल निवासी मेवा देवी ने बताया-4 दिन पहले उनके पति बिसनाराम (65) को अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की रात को बिसनाराम की दो बार तबीयत बिगड़ी। इसके बाद सोमवार सुबह 10 बजे नर्सिंग होम की ओर से बिसना राम को हिसार रेफर कर दिया। जहां अस्पताल में बिसनाराम को मृत घोषित कर दिया।

बुजुर्ग की मौत के बाद गुस्साए लोग डॉक्टर के ऑफिस में घुस गए।
बुजुर्ग की मौत के बाद गुस्साए लोग डॉक्टर के ऑफिस में घुस गए।

मेवा देवी का आरोप है कि उनके पति की रात में ही मौत हो गई थी। सुबह जब उन्होंने नर्सिंग होम के स्टाफ तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने हिसार रेफर कर दिया। परिजन बिसनाराम के शव को लेकर दोपहर 2 बजे नर्सिंग होम पहुंचे और शव को बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बिसनाराम के बेटे विजय कुमार ने बताया-डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उसके पिता की जान गई है। सादुलपुर आकर डॉक्टर से ट्रीटमेंट की फाइल मांगी गई। मगर 2 घंटे तक नर्सिंग होम की ओर से फाइल नहीं दी गई।

डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग अस्पताल के बाहर के बाहर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि समय पर उचित इलाज न मिलने से मरीज की जान गई।

इनका ये कहना वहीं मामले को लेकर अस्पताल संचालक डॉ.हरिराम रोहिला ने कहा-मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे हिसार रेफर किया गया था। रास्ते में मरीज की मौत हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22