[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ROB निर्माण में कमियों पर जताया विरोध:युवा कांग्रेस ने ऑटो-टैक्सी यूनियन के साथ किया प्रदर्शन, पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ROB निर्माण में कमियों पर जताया विरोध:युवा कांग्रेस ने ऑटो-टैक्सी यूनियन के साथ किया प्रदर्शन, पोस्टर का विमोचन

चूरू में ROB निर्माण में कमियों पर जताया विरोध:युवा कांग्रेस ने ऑटो-टैक्सी यूनियन के साथ किया प्रदर्शन, पोस्टर का विमोचन

चूरू : चूरू में लोहिया कॉलेज के सामने जिला कलेक्ट्रेट के आगे बन रहे आरओबी की कमियों को लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ऑटो चालक यूनियन और टैक्सी यूनियन के सदस्य भी शामिल हुए। सांसद राहुल कस्वां द्वारा दिए गए ‘स्टैंडअप फॉर चूरू आरओबी’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इन पोस्टरों को वाहनों पर लगाया गया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन आरओबी के निर्माण को लेकर उदासीन हैं। उन्होंने बताया कि आरओबी के निर्माण पैरामीटर में बदलाव किया गया है। यह बदलाव उचित नहीं है। आसिफ खान ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन की लापरवाही जारी रही तो युवा कांग्रेस प्रशासन को घेरेगी। उन्होंने मांग की कि आरओबी के नक्शे में किए गए बदलावों को सुधारा जाए।

प्रदर्शन में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद तारीफ, अनिश, आरिफ देपालसर, तुलसीराम, विक्की दायमखानी, सुबराती, सरवर सिक्का, रोहिताश नेहरा, सुरेंद्र बरोड़, सूफियान खान, जुनेद खान और महेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles