[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों की बैठक में समस्याओं पर विचार:उदयपुरवाटी में होली स्नेह मिलन समारोह, झुंझुनूं में 16 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों की बैठक में समस्याओं पर विचार:उदयपुरवाटी में होली स्नेह मिलन समारोह, झुंझुनूं में 16 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों की बैठक में समस्याओं पर विचार:उदयपुरवाटी में होली स्नेह मिलन समारोह, झुंझुनूं में 16 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के नांगल पावर हाउस स्थित बालाजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं पर चर्चा हुई।

राजस्थान सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री ईश्वरलाल शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। एडवोकेट मोतीलाल सैनी और राधेश्याम जांगिड़ कोलसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन बद्रीप्रसाद तंवर ने किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने 16 मार्च को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर होने वाले जिला स्तरीय होली स्नेह मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मालाराम सैनी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नानूराम सैनी, फूलाराम, जगदीश प्रसाद अलवरिया समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin