मस्जिदों में रमजान के पहले जुम्मे पर नमाज की अदा:मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-शांति की मांगी दुआ
मस्जिदों में रमजान के पहले जुम्मे पर नमाज की अदा:मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-शांति की मांगी दुआ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : शोयब अली खान
फतेहपुर : फतेहपुर में रमजान के पहले जुम्मे पर जामा मस्जिद, कदीमी मस्जिद तेलियान, मस्जिद हलीमा सादिया समेत कई प्रमुख मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। वहीं नमाज से पहले खुतबा पढ़ा गया। इसके बाद जुम्मे की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश में अमन-चैन और शांति बनाए रखने की दुआ मांगी।
इस पवित्र रमजान माह में 5 साल से लेकर 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग रोजा रख रहे हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदों में जामा मस्जिद, कदीमी मस्जिद तेलियान, मस्जिद हलीमा सादिया, मस्जिद अक्सा, मस्जिद मुगलान, मस्जिद, मोहम्मदी, मस्जिद बिस्मिल्लाह, मस्जिद शेखान, मस्जिद वजीर हाजी, मस्जिद शहर काज़ीयान, मस्जिद कलंदरी, मस्जिद जमींदारान सिकरिया चौराहा, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, कुवैती मस्जिद, चेजारान, मोमिनपुरा मस्जिद लुहारान, व्यापारीयान मोहल्ले की सभी मस्जिदो मे जुम्मे की नमाज़ अदा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034443


