[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का फील्ड असेसमेंट जारी:टीम कर रही घर-घर सर्वे, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का फील्ड असेसमेंट जारी:टीम कर रही घर-घर सर्वे, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

नीमकाथाना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का फील्ड असेसमेंट जारी:टीम कर रही घर-घर सर्वे, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

नीमकाथाना : स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के तहत नीमकाथाना में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का फील्ड असेसमेंट चल रहा है। दो सदस्यीय टीम पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में सर्वे कर रही है। टीम ने अब तक 15 वार्डों का निरीक्षण किया है। इनमें वार्ड नंबर 1, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 24, 25 प्रमुख हैं। टीम हर वार्ड में 7-8 घरों का दौरा कर रही है। नागरिकों से सफाई व्यवस्था को लेकर 10 तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।

यह सर्वेक्षण का तीसरा और चौथा चरण है। पहले दो चरण ऑनलाइन और ऑन कॉल पूरे हो चुके हैं। इस बार की टूल किट में कुछ नए मापदंड जोड़े गए हैं। टीम नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने, कचरा संग्रह की नियमितता, सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता और जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी ले रही है।

सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया जा रहा है। टीम शौचालयों में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी की उपलब्धता, डस्टबिन और साबुन जैसी बुनियादी सुविधाओं की जांच कर रही है। सर्वे के दौरान टीम मौके के फोटो ले रही है। साथ ही, जिन नागरिकों से सवाल पूछे जा रहे हैं, उनके मोबाइल नंबर भी रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। यह राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण 30 अप्रैल तक चलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin